गन्ने के खेत मे मिले बच्चे का नाम रखा उदय

बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र में गन्ने के खेत में मिले नवजात बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को बाल कल्याण समिति की टीम ने जिला अस्पताल जाकर बच्चे का स्वास्थ्य जाना। इसके बाद तय किया गया कि बच्चा स्वस्थ होने के बाद दत्तक ग्रहण एजेंसी में रखा जाएगा। बच्चे का काल्पनिक नाम उदय रखा गया है। नौआ नगला गांव में सोमवार को गन्ने के खेत में एक नवजात बच्चा पड़ा मिला। गांव का एक युवक बच्चे को अपने साथ ले गया। गांव वालों ने भोजीपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीडब्ल्यूसी को सूचना दी। इसके बाद बच्चे को उपचार के लिए महिला जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को टीम ने बच्चे को जिला अस्पताल मे जाकर देखा। जिसके बाद बच्चे को स्वस्थ होने के बाद दत्तक ग्रहण एजेंसी जिला पंचायत के सामने रखने के आदेश दिए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र ने बताया कि कई लोग बच्चे को गोद लेना चाह रहे है लेकिन गोद लेने की प्रक्रिया कारा पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही होगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *