गन्ना लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा कर पलटी, दिल्ली हाईवे पर लगा जाम

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे पर ओवरटेक करते समय गन्ना लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली टकरा गई। जिससे अनियंत्रित होकर दोनों ट्रैक्टर खाई मे पलट गए। ट्रालियों से गन्ने की फांदी गिरने से बरेली-रामपुर रोड पर जामलग गया। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर जाम खुलवाया। गन्ना की दो ट्रैक्टर ट्रालियां शुक्रवार शाम तौल कराने चीनी मिल जा रही थी। फतेहगंज पश्चिमी मे गांव सतुईया पट्टी के पास पीछे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रैक्टर की साइड ट्रॉली मे लगने से दोनों ट्रैक्टर नियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गए। हादसे के बाद दोनों चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गए। गन्ने की फांदी सड़क पर फैलने से दिल्ली हाईवे की रामपुर जाने वाली लेन पर जाम लग गया। सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों की तलाश की लेकिन उनका पता नही चला। इसके बाद पुलिस ने वहां स्थित पेट्रोल पंप से बरेली से रामपुर की ओर जाने वाले वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट किया। फतेहगंज पश्चिमी एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया कि पुलिस और एनएचआईए की टीम ने गन्ना और ट्रॉलियों को हटवा रही है। जल्द पूरी लेन खुल जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *