बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। खिरका गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले कई वर्षों से लगा है और गर्मी में ओवरलोड होने के कारण बार-बार फुंक जाता है। भाजपा के बूथ अध्यक्ष सचिन कुमार शर्मा ने समस्या को देखते हुए 100 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने को कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा से पत्र लिखकर मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि खिरका गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है। गांव में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है जबकि गांव में लगभग 120 से डेढ़ सौ कनेक्शन है। कनेक्शन ज्यादा होने की वजह से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहा है। जिससे आए दिन ट्रांसफॉर्मर फुंकता रहता है और गांव में विद्युत आपूर्ति ठीक से नहीं हो पा रही है। इसी कारण गांव के लोग गर्मी से परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि जब हम बिल पूरा दे रहे हैं बिजली का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में जेई को कई बार शिकायत की लेकिन उन्होंने इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद भाजपा के बूथ अध्यक्ष सचिन कुमार शर्मा ने सरकार में कैबिनेट ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को पत्र भेजकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। जिससे आम जनता को राहत मिल सके।।
बरेली से कपिल यादव
