बरेली। जिले के पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच में भर्ती होने के लिए आवेदन नहीं कर रहे है। उनका मोहभंग हो गया है। अब तक पुलिसकर्मी क्राइम ब्रांच में भर्ती होने के लिए एडी से चोटी तक का जोर लगाते थे अब खामोश ही नजर आ रहे है। क्राइम ब्रांच में 3 महीने से भर्ती के लिए आवेदन निकाले जा रहे हैं लेकिन पुलिसकर्मी आवेदन नहीं कर रहे है वह भी अब खामोश ही नजर आ रहे है। जिससे क्राइम ब्रांच का गठन नहीं हो पा रहा है। पिछले 4 महीनों से जिला बिना क्राइम ब्रांच के ही चल रहा है। जिले में महा अक्टूबर में क्राइम ब्रांच की टीम का वसूली बंटवारे को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे कार्यालय के अंदर रकम बंटवारा करते क्राइम ब्रांच पुलिस कर्मी दिखाई दे रहे थे। वीडियो वायरल के बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के निर्देश पर क्राइम ब्रांच प्रभारी समेत 10 पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर निलंबित किया गया था। जिसके बाद डीआईजी ने टीम के सभी पुलिसकर्मियों को गैर जनपद ट्रांसफर भी कर दिया था। क्राइम ब्रांच की टीम के भंग होने के बाद एसएसपी ने नई टीम गठित करने के लिए आवेदन निकाला लेकिन 3 महीने बाद टीम के नाम पर एक दरोगा की भर्ती हो सकी। जो पुलिसकर्मी पहले जुगाड़ लगाकर भर्ती का प्रयास करते थे वह अब खामोश बैठे है। पुलिस विभाग की मानें तो प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरी क्राइम ब्रांच टीम पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर निलंबित किया गया हो।।
बरेली से कपिल यादव
