कोविड चिकित्सालय में जल्द ही शुरू हो जाएगा आईसीयू

बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में कोविड हॉस्पिटल पांच दिन के अंदर शुरू हो जाएगा। 300 बेड हॉस्पिटल में आईसीयू बनकर तैयार हो गया है। सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम भी दो दिन में तैयार हो जाएगा। डाक्टरों की तैनाती की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो गई है। गुरुवार को एडी हेल्थ डा. जावेद हयात ने 300 बेड अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद यह जानकारी दी। एडी हेल्थ ने कहा कि अस्पताल करीब तैयार हो गया है और पूरी कोशिश है कि पांच दिन में यहां मरीजों को भर्ती किया जा सके। एडी हेल्थ ने सीएमएस डा. वागीश वैश्य से वहां तैनात स्टाफ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्क्रीनिंग, फ्लू कार्नर, सैंपलिंग कार्नर, आईडीएसपी, कोविड-19 एल-1 वार्ड देखा। सीएमएस डॉ वागीश वैश्य ने बताया कि शासन ने पीजी कोर्स पूरा करने वाले सात डाक्टरों की 300 बेड अस्पताल में तैनाती की है। इसमें डा. मो. अतीक, डा. जयविजय तिवारी, डा. जयप्रकाश, डा. रघुनंदन, डा. नितिन गुप्ता, डा. ओमप्रकाश कश्यप और डा. रामलाल यादव हैं। मंडल के डा. आशु अग्रवाल, डा. अजय प्रताप सिंह, डा. बृजेश कुमार, डा. अमित कुमार, डा. घनश्याम के अलावा बदायूं से 14 डाक्टर भी तैनात किए गए हैं।
अस्पताल में ड्यूटी करने नहीं आए डाक्टर
300 बेड अस्पताल के कोविड हास्पिटल में ड्यूटी लगने के बाद भी कई डॉक्टर आए ही नहीं हैं। इस बाबत सीएमओ ने एडी हेल्थ को सूचना दे दी है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि मंडल के सिर्फ आठ डाक्टरों ने ही ड्यूटी की है और शेष किसी चिकित्सक ने वहां योगदान नहीं दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *