कोलोसियम इंटर स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का हुआ उद्घाटन

लखनऊ- लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एण्ड कॉलेजेज द्वारा तीन दिवसीय कोलोसियम इंटर स्कूल स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन डॉक्टर सरवन सिंह बघेल विशेष कार्याधिकारी माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के ग्राउंड में किया गया l इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री एवं वर्तमान में फतेहपुर के विधायक जय कुमार सिंह, खेल निदेशालय के सहायक निदेशक भरतराम , लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड कॉलेजेस के संस्थापक महाप्रबंधक डॉ एस पी सिंह ,पूर्व एमएलसी कांति सिंह, एलपीएस – एमडी सुशील कुमार ,सीनियर डायरेक्टर आशा सिंह, डायरेक्टर नेहा सिंह ,डायरेक्टर हर्षित सिंह ,डिप्टी डायरेक्टर मीना टांगड़ी, गुड़म्बा थाने के पुलिस अधिकारी राजदीप चौधरी एवं हर्षित मान, शिक्षक एवं 39 स्कूलों के प्रतिभागी मौजूद रहे l

800 मीटर गर्ल्स अंडर-19 दौड़ में सीतापुर विद्याज्ञान स्कूल की छात्रा गरिमा मौर्या प्रथम, शॉट पुट थ्रो में डी पी एस गाज़ियाबाद की रिशिका यादव प्रथम एवं 800 मीटर बॉयज अंडर-19 दौड़ में विद्या ज्ञान स्कूल के विनोद मौर्या प्रथम स्थान पर रहे | सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया | शेष पुरस्कृत होने वाले छात्रों की सूचना कल दी जाएगी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *