बरेली। कोरोना काल में बरेली के कुछ शिक्षामित्रों ने अपने दिवंगत साथियों के परिजनों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं हैं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल ने अपने ब्लॉक के दिवंगत शिक्षामित्र के परिजनों के लिए राशि जुटा रहे हैं। उन्होंने क्यारा ब्लॉक सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण से सहयोग की अपील की है। साथ मे यह भी बताया कि रविवार की शाम 8 बजे तक सहयोग कर सकते है। ब्लॉक क्यारा के प्राथमिक विद्यालय मंझा मे कार्यरत शिक्षामित्र साथी अनिल सिंह का देहांत कोरोना से 24 अप्रैल को हो गया था। इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है। इनके निधन के बाद इनके परिवार मे पत्नी पूजा सिंह और तीन नाबालिग पुत्रियां है। शिक्षामित्र को सरकारी कर्मचारी नहीं माना जाता और उनके परिजनों को मृत्यु पश्चात वो कोई सरकारी मदद नही दी जाती जो अन्य सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को मिलती है। ऐसी स्थिति मे क्यारा ब्लाक के सभी लोगों से अपील है कि जो भी आर्थिक मदद करना चाहे वो शिक्षामित्र संघ के ब्लॉक क्यारा के अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल के पास जाकर व्यक्तिगत रूप से दे सकते है तथा गूगल पे नंबर 8077151952 (प्रवेश पटेल) पर ऑनलाइन भी कर सकते है। सहयोग रविवार की शाम आठ बजे तक कर सकते है। अभी तक के प्रयासो से लगभग 45000 रुपये की धनराशि जमा हो चुकी है। इसके अलावा हमारे क्यारा के शिक्षक संघ के नेताओं की तरफ से मदद एकत्रित की जा रही। संगठनों के जिम्मेदार पदाधिकारियों की मौजूदगी में मृतक अनिल सिंह की पत्नी पूजा को खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से धनराशि सौंप दी जाएगी। जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने उनकी इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इनसे और लोगों को भी सीख लेनी चाहिए।।
बरेली से कपिल यादव