बरेली। जिले मे सरकारी राशन नही देने और गाली गलौच करने का मामला सामने आया है। महिलाओं का आरोप है कि वह जब राशन लेने जाती है तो कोटेदार उनके साथ गाली गलौच करता है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करता है। जिसकी शिकायत महिलाओं ने कोतवाली मे की है। मामले मे कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गुरुवार सुबह कुछ महिलाएं एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गई। शिकायत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गिहार बस्ती की सभी महिलाएं जिंगल बेल स्कूल के पास बने कोटे से वह अपना राशन लेकर आती हैं। मगर वहां का कोटेदार उन्हें राशन देने से मना कर देता है। साथ ही गाली गलौच करता है। आरोप तो यह भी है कि वह उन महिलाओं को जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग करता है। मामले में महिलाओं ने कोतवाल से न्याय की गुहार लगाई है। मामले मे कोतवाली पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
