कैशलेस इलाज की सौगात से शिक्षामित्र गदगद, सीएम से मानदेय बढ़ोतरी की उठी मांग

बरेली। प्रदेश मे शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों व रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दिए जाने के निर्णय का उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने स्वागत किया है। संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने इसे ऐतिहासिक, बहुप्रतीक्षित और दूरगामी परिणाम वाला फैसला बताते हुए प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव ने मानदेय बढ़ोत्तरी पर उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षामित्रों के हितों को ध्यान मे रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गंगवार ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से दी गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा शिक्षामित्र व उनके परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा मे मील का पत्थर साबित होगी। महामंत्री कुमुद केशव पांडे ने बताया कि इस निर्णय से मुख्यमंत्री ने संपूर्ण शिक्षामित्र परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सम्मान को स्पष्ट किया है। अरविंद गंगवार, कुंवरसेन गंगवार, सर्वेश पटेल, अर्जुन सिंह, कृष्णा कुमारी, संजीव गंगवार, सतीश गंगवार, जसवीर सिंह, संजीव कुमार, भगवान सिंह यादव, संतोष कुमार, शिशुपाल सिंह, नरेश चंद्र गंगवार, आसिम हुसैन ने इस निर्णय को एतिहासिक बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *