बरेली। आंवला स्थित कैम्प कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन समावेशी समाज की स्थापना और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित रहा। मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक चेतना से ओत-प्रोत बाबा साहेब का व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। कार्यक्रम में मझगांव ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, प्रभाकर शर्मा, अनमोल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
