बरेली। आठ सौ करोड़ से अधिक की ठगी करने वाले महाठग कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी व उनके परिवार समेत गिरोह के अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप मे दो और मुकदमे दर्ज कराए गए है। कन्हैया गुलाटी, उसके परिजनों और गैंग में शामिल लोगों के खिलाफ पिछले डेढ़ माह मे 21 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। महाठग ने अपने गिरोह के साथ कभी सस्ते कीमतों मे प्लाट तो कभी क्वाइन में निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नही हुई है। नवादा शेखान निवासी फैसल उस्मान ने इस रिपोर्ट मे कैनविज के एमडी कन्हैया गुलाटी, फाइक इंक्लेव निवासी यासीन व आशीष महाजन को नामजद किया है। फैसल का कहना है कि एक रिश्तेदार के घर यासीन से मुलाकात हुई जो कैनविज का एजेंट था। उसने बताया कि कैनविज बिट क्वाइन जैसी क्रिप्टो करेंसी की स्कीम चलाई है। इसमे 24 हजार की एक आईडी लेनी होगी और 2.40 लाख निवेश कर 10 आईडी मिलेंगी। पांच महीने के लॉकिंग पीरियड के बाद छठे महीने से दस महीने तक पांच लाख रुपये किश्तों मे मिलेंगे। क्वाइन की वैल्यू ज्यादा होने पर दस लाख तक मिल सकते है। दूसरी स्कीम 36 हजार लगाने पर 24 सौ प्रति माह 30 महीने तक मिलेंगे। यासीन ने उन्हें कन्हैया गुलाटी और आशीष महाजन से मिलवाकर भरोसा दिलाया तो उन्होंने अपने व पत्नी इरम बुशरा के नाम पर 5.16 लाख का निवेश कर दिया। मगर इसके बाद आरोपियों ने कंपनी का नुकसान बताकर रकम हड़प ली और बंद बैंक खातों के चेक दे दिए। फैसल का कहना है कि यासीन आठवीं पास है और खुद को डॉक्टर लिखता है। उसने ठगी की रकम से करोड़ों की प्रापर्टी बनाई है। पहले वह किराये के मकान मे रहता था।।
बरेली से कपिल यादव
