बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। हाईवे के माधौपुर ओवरब्रिज के पास मिट्टी के ट्रैक्टर ट्राली मे पीछे से कैटर ने टक्कर मार दी। जिससे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज को बरेली भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी मे हाईवे के माधौपुर ओवरब्रिज के पास मिट्टी की ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे कैंटर के चालक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया। चालक क्षतिग्रस्त उसमे फंस गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने कैंटर से चालक रवि कुमार गौतम निवासी गाजियाबाद को बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर और ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया। घायल चालक रवि ने बताया वह कानपुर से शराब भरकर रामपुर जा रहा था।।
बरेली से कपिल यादव
