कैंट अस्पताल से भाग गया कोरोना संदिग्ध, अस्पताल को कराया सैनिटाइज

बरेली। कैंट के जनरल अस्पताल में गुरुवार की सुबह कोरोना संदिग्ध पहुंचने से हड़कंप मच गया। डॉक्टर के कहने पर अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। मगर वह अपनी साइकल उठाकर फरार हो गया। जिसके बाद पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया। सदर बाजार स्थित कैंट जनरल अस्पताल में ओपीडी चल रही थी। इस दौरान तेज बुखार, खांसी जैसी बीमारियों से ग्रस्त एक युवक अस्पताल पहुंचा जहां उसकी कर्मचारियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की तो उसका शरीर का तापमान बहुत अधिक बढ़ा हुआ मिला। इस दौरान युवक को भयंकर खांसी भी आने लगी। डॉ बीबी सिंह को इसकी जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत युवक को कोरोना संदिग्ध बताकर स्टाफ से इसे रोकने को कहा। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल के स्टाफ ने युवक के साथ अभद्रता कर उसे रोकने की हिदायत दी। इसकी जानकारी होते ही युवक आनन-फानन में अपनी साइकिल उठाकर अस्पताल से फरार हो गया। संदिग्ध के जाने के बाद से पूरा स्टाफ दहशत में आ गया। इसके बाद डॉक्टर के कहने पर पूरे अस्पताल को सैनिटाइज कराया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *