केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने पर केक काटकर बांटी मिठाई

बरेली। केंद्र सरकार के सेवा सुशासन के आठ साल पूरे होने पर सोमवार को भाजपा महानगर कमेटी ने केक काटकर खुशी मनाई। सिविल लाइंस कार्यालय पर महानगर भाजपा ने अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया। महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह बंटी ठाकुर ने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे केंद्र सरकार के आठ वर्ष 30 मई 2022 को पूरे हो रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर 30 मई से 15 जून 2022 तक देशभर मे बूथ स्तर तक आठ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम मनाया जाएगा। इस दौरान प्रभु दयाल लोधी, डॉ तृप्ति गुप्ता, देवेंद्र जोशी, विष्णु अग्रवाल, रेखा श्रीवास्तव, विष्णु शर्मा, बंटी ठाकुर, अमरीश कठेरिया, शीतल गुलाटी, सूर्यकांत मौर्य, राज अग्रवाल, श्वेत सक्सेना, गौरव गुप्ता, सत्येंद्र पांडे, विशाल गुप्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *