बरेली। शहर के वातावरण में पहले प्रदूषण से बारिश के बाद कुछ राहत जरूर मिली है लेकिन इसे बनाए रखने के लिए नगर निगम अब सख्त हो गया है। शहर में कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही का अधिकारियों ने मन बनाया है। नगर निगम एनजीटी के आदेशों को सख्ती से लागू कराने की तैयारी में है। कूड़ा जलाने वालों पर तुरंत 5 हजार का फाइन ठोका जाएगा। अगर कोई सफाई कर्मचारी कूड़ा जलाएगा तो उस पर भी सख्त कार्रवाई होगी। एनजीटी ने कूड़ा जलाकर वायु प्रदूषण बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। शहर में बीते दिनों कूड़ा जलाने के कई मामले सामने आए हैं। शहर के कैंट क्षेत्र में तो सफाई कर्मचारियों के कूड़ा जलाने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। सर्दियों में कूड़ा जलाकर लोग तापते दिखाई देते है। कूड़ा जलाकर प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती की कार्रवाई नगर निगम ने कर ली है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को लगाया गया है। सभी वार्ड में सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों को इसकी जिम्मेदारी दे दी गई है। यह अपने क्षेत्रों में सुबह से ही सक्रिय हो जाएंगे और रात तक वहां के लोगों से सूचनाएं एकत्रित करेंगे। कूड़ा जलाने वालों का फोटो व वीडियो भी बनाएंगे अगर कोई भी व्यक्ति कोड़ा जलाता पाया गया तो उसकी सूचना तुरंत अधिकारियों को दी जाएगी। अधिकारी मौके पर पहुंचकर कूड़ा जलाने वाले से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल करेगा। इतना ही नहीं अगर कोई नगर निगम का सफाई कर्मचारी भी पूरा जलाते पाया जाएगा तो उसके निलंबन की कार्यवाही भी अधिकारी स्तर से की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाया गया है।।
बरेली से कपिल यादव