बरेली। विदेश से ड्राइविंग करके भारत लौटा एक युवक तस्करी करने लगा। बारादरी पुलिस ने उसे 19 लाख रुपये की अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की झारखंड की जेल मे बंद भाई से मुलाकात के दौरान तस्कर से पहचान हुई थी। थाना बारादरी प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया कि शुक्रवार की रात बारादरी पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने चेकिंग के दौरान पीलीभीत बाईपास डोहरा मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अली हसन निवासी एजाजनगर गौटिया बताया। उसके पास से 19 लाख की कीमत की 752 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके अलावा मोबाइल फोन और दो हजार रुपये बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे कोर्ट पेश किया। अली हसन ने पूछताछ बताया कि वह 5वीं कक्षा तक पढ़ा है। वह पहले कुवैत मे ड्राइविंग करता था। कुछ समय पहले ही वह भारत लौटा था। उसने बताया कि झारखंड के डाल्टनगंज जिला कारागर मे उसका छोटा भाई जीशान दो अन्य लोगों के साथ बंद है। वह 26 जनवरी को जेल मे अपने भाई से मिलने गया था। वहां पर उसकी मुलाकात नोकिया नाम के युवक से हुई थी। नोकिया से उसने अफीम खरीदी थी। शुक्रवार को वह झारखंड से अफीम लेकर शहर आया था। जिसे वह बेचने की फिराक मे था लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।।
बरेली से कपिल यादव
