किसानों ने तहसील कार्यालय पर किया प्रदर्शन

फरीदपुर, बरेली। भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मे छुट्टा पशुओं का मुद्दा उठने के बाद बार किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसील कार्यालय पर नारेबाजी करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत मे किसानों के बीच जिलाध्यक्ष सोमवीर सिंह पहुंचे। किसानों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बाद हंगामा शुरू कर दिया। तमाम किसान नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार प्रशांत अवस्थी को ज्ञापन देकर बताया कि छुट्टा पशु किसानों की फसल तबाह कर रहे है। भीषण ठंड में किसान रातभर जागकर ने फसल की रखवाली करने से बीमार हो गए है। वृद्धावस्था पेंशन पात्रों को नही दी जा रही है। वही पूर्ति विभाग से पात्रों को राशनकार्ड नही मिले हैं। किसानों ने धान खरीद के दो पर बिचौलियों के हावी होने का आरोप लगाया। तहसीलदार ने उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया। इस मौके जिला संरक्षक चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला महासचिव सत्येंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष सुनील यादव, ब्रह्म स्वरूप मौर्य, अतर सिंह, चौधरी नरेंद्र, सरदार अर्जुन सिंह, निर्भय सिंह यादव, नेपाल, नक्षत्र पाल, सरदार राजेंद्र सिंह, धनपाल सिंह, रणधीर सिंह, भगवान दास मौर्य, सुरेश यादव आदि थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *