किसानों के समर्थन में सपाइयों ने किया प्रदर्शन और दिया ज्ञापन

सीबीगंज, बरेली। अपने हक हुकूक की लड़ाई लड़ रहें भारत के अन्नदाता किसानों के कथित कृषि कानून के खिलाफ भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम के परसाखेड़ा स्थित फार्म हाउस पर समाजवादी कार्यकर्ता एकत्रित होकर सड़क घेरने की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिली तो आनन-फानन में उनके ही फार्म हाउस पर पहुंच कर एसडीएम सदर ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। इस दौरान सपा नेताओं ने किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि देश में किसानों की आर्थिक स्तिथि अच्छी नही है। जहां एक तरफ उसकी फसल उगाने की लागत बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ अनाज की बिक्री लागत से भी कम दाम में हो रही है। सरकार किसानों की उपज को एमएसपी की दर से नही खरीद रही है। न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी व्यवस्था समाप्त होने से कृषि क्षेत्र भी नुकसान में आ जाएगा। प्रस्तावित बिक्री संशोधन विधेयक 2020 को रद्द किया जाए। भूमि को कॉर्पोरेट फार्मिंग से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। पराली जलाने से संबंधित एनसीआर वायु गुणवत्ता अध्यादेश 2020 रद्द किया जाए। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम ने कहा कि सरकार अपनी मनमानी कर रही है जिससे किसानों को हर तरफ से नुकसान हो रहा है। इस मौके पर मुख्य रुप से इस्लाम साबिर, अगम मौर्य, शमीम खां सुल्तानी, सतेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, कदीर अहमद, संजीव यादव, गौरव सक्सेना, रविन्द्र यादव, आदेश यादव, कम्बर एजाज शानू, शमीम अहमद, ओमपाल यादव, हैदर अली, भूपेंद्र कुर्मी, क्षितिज यादव, कमल साहू, मनोहर यादव आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *