किसान यात्रा निकालने जा रहे सपाइयों की पुलिस से नोकझोंक, सपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ो गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, बरेली। समाजवादी पार्टी सोमवार से किसान यात्रा शुरू करने जा रही थी, लेकिन सरकार के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य सहित पदाधिकारियों को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। किसी तरह चकमा देकर छोटे नेताओं व पदाधिकारियों ने सड़कों पर धरना देकर हंगामा किया। कार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर गिरफ्तारियां दी। पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर थाने पहुंचा दिया। इससे पहले पुलिस ने अखिलेश यादव को लखनऊ में नजर बंद कर दिया था। कृषि बिल के खिलाफ किसानों को समर्थन देने के लिए समाजवादी पार्टी की जिला कमेटी की ओर से बहेड़ी में दोपहर 12 बजे से सम्मान यात्रा निकाली जानी थी। पार्टी के जिलाध्यक्ष अगम मौर्य पीलीभीत बाईपास पर स्थित आवास पर एकत्रित होने लगे थे। इसी बीच पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित उनके पदाधिकारियों को वहीं पर नजर बंद कर दिया। पुलिस से नोकझोंक के बाद जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी चकमा देकर पास ही फन सिटी गेट के सामने धरने पर बैठ गए। वही जमकर हंगामा, नारेबाजी व प्रदर्शन करने लगे। सूचना पर सीओ समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर भोजीपुरा थाने भिजवा दिया। इसके अलावा सपा की महानगर कमेटी की ओर से सीबीगंज के गांव रोठा तक पदयात्रा की तैयारी थी। सपा महानगर अध्यक्ष समीम खां सुल्तानी समेत कई कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट, प्रभारी एसएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सपा कार्यालय से महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने लोहिया गेट तक प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गेट पर ताला लगा दिया। इससे गुस्साए सपाइयों ने जमकर हंगामा किया। बही जमीन पर बैठकर धरना देने के साथ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने जबरन सपाइयों को उठाकर बसों में तक पहुंचाया। इस बीच सपाइयों व पुलिस के बीच काफी धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचाया। वहां भी सपाई प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। इससे पहले पूर्व मंत्री अताउर रहमान को पुलिस ने रिछा स्थित उनके घर पर ही नजर बंद कर दिया। वही पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार कृष्ण लीला ग्राउंड के सामने धरना देने पहुंचे तो पुलिस उन्हें भी थाने ले गई। सोमवार की सुबह समर्थन यात्रा से पहले ही पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को उनके घर पर घेराबंदी करके नजरबंद कर दिया। इसके साथ ही कई अन्य पदाधिकारियों को भी घरों से नहीं निकलने दिया। सपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य सपा नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकतंत्र का गला घोट रही है। कहा कि सभी को अधिकार है कि वह अपने हक के लिए प्रदर्शन कर सकता है। बोले, किसानों की आवाज को केंद्र और प्रदेश सरकार दबाने में लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखा देगी। बताया कि जितना ही सपाइयों को दबाने की कोशिश होगी, सपाइयों के हौसले उतने ही बढ़ते जाएंगे। गिरफ्तारी देने वाले में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, शुभलेश यादव, पुरुषोत्तम गंगवार, रविंदर यादव, आदेश यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, भूपेंद्र कुर्मी, गौरव जयसवाल, मनोहर सिंह पटेल, हरीश सागर, कमल साहू, भारती चौहान, गजेंद्र कुर्मी, संजय सिंह, आदेश सिंह, मनोज मौर्य, डॉ अमन मौर्य, गिरिराज किशोर, प्रदीप पटेल, नरेश, शांतनु सिरोही, कुलदीप पटेल, गजेंद्र कुर्मी, दीपक पटेल, अमानत अली, आदेश गंगवार, भुवनेश यादव, शिव सिंह यादव, उषा यादव, सीमा श्रीवास्तव, मनोहर सिंह यादव, सत्यवीर यादव, अनमोल तिवारी, जोगेंद्र पटेल, राधा सोमवंशी आदि लोग सैकड़ों सपाई शामिल रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *