बरेली। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता मे जिला व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी को व्यापारियों ने अवगत कराया कि 16 वेंडिंग जोन की सूची अभी तक व्यापारियों को नगर निगम द्वारा उपलब्ध नही कराई है। जिलाधिकारी ने सूची व्यापारियों उपलब्ध कराने व बैठक करने के निर्देश दिए। नगर निगम को निर्देश दिए कि टैक्स की वसूली नियमानुसार किया जाए। उन्होंने उपायुक्त राज्यकर को निर्देश दिए कि व्यापार बन्धु की समिति मे नामित अधिकारी उपस्थित हो। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि मोटर साईकिल, स्कूटर के इंजन व हैंडिल से बनाकर जो ठेले (जुगाड़ वाली गाड़ी) चलाए जा रहे है। बैठक मे निर्णय लिया गया कि किला चौकी से लेकर कुतुबखाना तक कोई भी जुगाड़ वाली गाड़ी अब से नही चलेगी अगर कोई भी जुगाड़ वाली इस क्षेत्र में पाया जाता है तो उसे विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि अलखनाथ मंदिर के सामने से मनिहारा गली तक किला कुतुबखाना रोड को आरसीसी बना दी जाए तो किला से कुतुबखाना तक रोड का ट्रैफिक कम हो जाएगा और जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। जिस पर अपर नगर आयुक्त ने सहमति दी। जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त तथा एसपी ट्रैफिक को उक्त स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक मे अपर जिलाधिकारी नगर डॉ आरडी पाण्डेय, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह, उपायुक्त रोशनलाल, राज्यकर वेगराज सिंह, अपर नगर आयुक्त, व्यापारी बन्धु सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
