बरेली। आध्यात्मिक साहित्यिक संस्था काव्यधारा के तत्वावधान मे बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस मे साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले आठ साहित्यिक को प्रज्ञा सम्मान के साथ सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे के दीप प्रज्ज्वलन एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ महेश मधुकर द्वारा वंदना प्रस्तुत कर किया गया। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कमल आनंद की अध्यक्षता व मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार रणधीर प्रसाद गौड़ धीर, विशिष्ट अतिथि साहित्यकार डॉ महेश मधुकर व महाराष्ट्र से पधारे साहित्यकार डॉ शरदेंदु शुक्ल शारद, डॉ अरविंद धवल एवं प्रमेश लता पांडे रही। कार्यक्रम मे साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शरदेंदु शुक्ल शरद, कमल सक्सेना, डॉ अरविंद धवल, डॉ महेश मधुकर, रणधीर प्रसाद गौड़ ‘धीर’ को काव्यधारा महारथी, डॉ गीता चौहान, राजबाला धैर्य, प्रमेश लता पांडे को प्रज्ञा सम्मान, डॉ. शालिनी शर्मा मुक्ता को साहित्य मनीषी को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम में नगर एवं बाहर से आए कवियों ने अपने उत्कृष्ट काव्य पाठ से देर शाम तक शमां बांधे रखा। कार्यक्रम मे रामकिशोर वर्मा, आनंद गौतम, उपमेंद्र सक्सेना एड., गीता मिश्र, ओंकार सिंह विवेक, सुभाष राहत बरेलवी, डॉ प्रीति हुंकार, रामकुमार भारद्वाज अफरोज, ठा. रामप्रकाश सिंह ओज, मनोज कुमार, पुष्पा जोशी प्राकाम्य, रागिनी गर्ग, राजवीर सिंह राज, सुरेंद्र अश्क रामपुरी, धर्मपाल सिंह चौहान धर्म, भारतेंदु सिंह , धीरज भटनागर, उमेश तिरगुनायत, बीना अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल सक्सेना किया।।
बरेली से कपिल यादव
