कालेज मे किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दी गयी जानकारी, वितरण किये प्रमाण पत्र

दुनका, बरेली। बुधवार को कुंवर ढाकन लाल इंटर कॉलेज मे किशोर स्वास्थ्य दिवस आयोजन बाल विकास विभाग तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शेरगढ़ के संयुक्त देखरेख मे आयोजित हुआ। मौके पर स्कूल के किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी दी गई। डॉ इलमू निशा अंसारी ने छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। छात्र-छात्राओं के बीच ज्ञान एवं स्वास्थ्य वर्धक खेलों का आयोजन भी कराया गया। विजयी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार शर्मा एवं चिकित्सा अधिकारी मयंक कुमार ने पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र वितरित किए। छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियां भी वितरित की। कार्यक्रम का संचालन सीसीए प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ इलमू निशा अंसारी तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ मयंक कुमार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आशा कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम मौजूद रही। वही विद्यालय मे कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के अभिभावकों की अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानाचार्य डॉ शर्मा ने अभिभावकों से उनके बालकों को नैतिक मूल्य, अनुशासन, उनका मनोबल बढ़ाने तथा स्वप्रेरणा जागृत करने हेतु संस्कार देने की अपील की। विज्ञान शिक्षक धीरज शर्मा ने व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *