Breaking News

कालेज परिसर में कुशवाहा संघ की बैठक हुई संपन्न

पटना /बिहार- सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के नयागांव स्थित यदु राम चरित्र इंटर महाविद्यालय में कुशवाहा संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह संचालन रामेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष आरपी रत्नाकर ने कहा कि कुशवाहा जाति के उत्थान के लिए सभी को मिलकर आगे आना होगा। सभी लोगों को संघ से जोड़े और समाज को आगे बढ़ाएं। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष आरपी रत्नाकर की देख रेख में संघ के प्रखंड कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से डा. सुदिन कुमार सिह को अध्यक्ष, रामजी सिंह और रंजीत कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, मुनिलाल सिंह को सचिव, लालबाबू सिंह और अरविन्द कुमार सिंह को सहायक सचिव, अनिल कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष, मुकेश कुमार को अंकेक्षक, कुमारी रेणू भारती, उमेशचंद्र कुशवाहा,राजकुक्षार सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद सिंह, रामेश्वर प्रसाद सिंह और चन्देश्वर प्रसाद सिंह को जिला प्रतिनिधि के अलावा सात व्यक्ति को सदस्य बनाया गया। इस दौरान राप्रवेश सिंह, हरिहर सिंह, अजित कुमार सिंह, प्रमोद कुमार कुशवाहा, युगल प्रसाद सिंह, पूर्णेन्दु कुमार कुशवाहा के अलावा अन्य उपस्थित थे।
-नसीम रब्बानी ,पटना/ बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *