मीरगंज, बरेली। कांग्रेस ने कस्बा मीरगंज मे ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कांग्रेस की विचार धारा देश में मोहब्वत बढ़ाने की है। बुधवार को कस्बा मीरगंज में कांग्रेस ने ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा देश मे दो तरह की विचार धारा चल रही है। एक भाजपा की विचार धारा है। जो नफरत फैलाने की काम कर रही है। दूसरी विचार धारा कांग्रेस की है। कांग्रेस की विचार धारा मोहब्वत बढ़ाने की है। देश को कांग्रेस और राहुल की मोहब्वत की दुकान की जरूरत है। पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार ने कहा आज देश के हालात बहुत खराब हैं। भाजपा भाई को भाई से लड़ाने का काम कर रही है। जिला उपाध्यक्ष इल्यास अंसारी ने कहा कांग्रेस के मजबूत होने से देश मे भाईचारा मजबूत होगा। इसलिए भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा लगाकर भाजपा को सत्ता से हटाना होगा। कार्यशाला मे मिर्जा मुराद बेग, जुनैद हसन, राजन उपाध्याय, रामपाल माली, केहरी सिंह, संदीप शर्मा, बाबू अंसारी, छेदा लाल गुर्जर, नदीम अख्तर अंसारी, गुड्डू खान,अमित कश्यप, हशमत अली,अकरम सैफी, देवकीनंदन कश्यप, मोहनलाल आर्य आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव