कांवड़ मार्गों पर ड्रोन से होगी निगरानी, छह हजार पुलिसकर्मी तैनात

बरेली। सावन माह मे कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से सकुशल संपन्न कराने के लिए बरेली परिक्षेत्र की पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस संबंध में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपदों को सुपर जोन, जोन, सेक्टर व सब-सेक्टर में विभाजित कर 6000 से अधिक पुलिस बल की तैनाती की गई है। चारों जनपदों को आठ सुपर जोन, 26 जोन, 78 सेक्टर एवं 218 सबसेक्टरों में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक-10, क्षेत्राधिकारी-28, प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष-83, निरीक्षक-110, उप निरीक्षक-855, मुख्य आरक्षी-767, आरक्षी-2357, महिला मुख्य आरक्षी व आरक्षी- 879, होमगार्डस-911 तैनाती की गई है। इसके साथ ही पीएसी व आरएएफ के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ शिविर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश। सभी कांवड़िये पहचान पत्र रखेंगे। महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था रहेगा। कांवड़ की निर्धारित ऊंचाई 12 फिट रहेगी। गंगा घाट पर फ्लड पीएसी, नाव, गोताखोर की व्यवस्था रहेंगी। कांवड़ मार्ग पर मांस की दुकानें बंद रहेंगी। अति आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के वाहनों को पास जारी किए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर सड़क दुर्घटना को लेकर विशेष उपचार व्यवस्था। होटल व रेस्टोरेंट पर रेट लिस्ट चस्पा की जाएगी, क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। कावंड़ मार्ग पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। शिवमंदिरों पर विशेष व्यवस्था की गई है, सीसीटीवी लगाए गए हैं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *