कांग्रेस से टिकट की दावेदारी मे सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का मिल सकता है लाभ

बरेली। जिला न्यायालय बरेली मे विगत लम्बे समय से वकालत करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता व आरटी एक्टिविस्ट यशेन्द्र सिंह एड ने सोशल मीडिया पर 2011 से जुड़े होने का हवाला देकर 123 विथरी चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए दावेदारी पेश की है। यशेन्द्र सिंह एड विगत 2011 से सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म से जुड़े हुए है। पूरे देश प्रदेश मे तमाम जगहों के लोग उनके साथ जुड़े हुए है और सोशल मीडिया के माध्यम से हमेशा देश, राजनीति और समाज से जुड़े मुद्दे उठाते रहते हैं। यशेन्द्र सिंह अंग्रेजी नाम से फेसबुक से वर्ष 2011 से जुड़े हुए हैं और उनकी इस आईडी से 4889 मित्र जुड़े हुए हैं और 2301 लोग उन्हें फॉलो करते हैं और वहीं वह फेसबुक पर हिंदी मे अपने नाम से वर्ष 2018 से दूसरी आईडी चलाते है। उससे भी 4190 लोग जुड़े हुए हैं और फेसबुक पर उनके नाम से अंग्रेजी में बना हुआ पेज भी 2019 से संचालित है। जिसे भी 1355 लोग फॉलो व 1342 लोग लाइक कर जुड़े हुए है। यशेन्द्र सिंह एड वर्ष 2017 से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्विटर से भी जुड़े हुए है। जहां पर उनके 1354 फॉलोवर हैं और उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर भी वर्ष 2019 से अपनी आईडी बनाई हुई है जहां उनके साथ 201 लोग जुड़े हुए है। एक सवाल के जबाब पर यशेन्द्र सिंह एड ने बताया कि उनके द्वारा दिये गए आंकड़े एकदम सही है। जब से चुनाव प्रचार के लिये व्यक्तिगत संपर्क करने पर शर्ते लागू की गई है तब से चुनाव में प्रचार की बागडोर एक तरह से सोशल मीडिया के भरोसे आ गई है। सोशल मीडिया पर एक दमदार पकड़ के चलते कांग्रेस में उनके टिकिट के दावे को मजबूत माना जा रहा है। वर्तमान में यशेन्द्र सिंह एड के आह्वान पर उनके समर्थकों द्वारा उनके चुनाव प्रचार की बागडोर अपने हाथों में लेकर तमाम आईडी टीम यशेन्द्र सिंह एड व निजी नामों से बनाकर चलाई जा रही है। उनसे लोगों को जोड़ा जा रहा है और एक अनुमान के अनुसार यह आंकड़ा 20 हजार मित्रों की संख्या को पार कर चुका है। जल्द एक रिकॉर्ड मित्रता सूची का निर्माण हो जाएगा। जिससे उन्हें चुनाव प्रचार में विशेष लाभ मिलने वाला है। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी भी उनके इस सोशल मीडिया जुड़ाव का लाभ कांग्रेस को दिलाना चाहते है। उनसे सोशल मीडिया से जुड़े लोग उन्हें सहयोग करने को तैयार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *