बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। दिल्ली से चलकर फैजाबाद जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम के फतेहगंज पश्चिमी मे प्रथम आगमन पर कांग्रेसियों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। उसके बाद ठिरिया खेतल पर स्थित रॉयल इन होटल में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने को कहा और सभी कांग्रेसियों को विजयी बनाने के लिए गुरु मंत्र भी दिए। आचार्य ने सपा और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। आचार्य ने कहा देश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है। पेट्रोल और सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने तीन कानून बनाकर किसान के साथ अन्याय किया है। आचार्य ने कहा देश की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। आचार्य ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी लोग आपसी मतभेद भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करे। इससे पहले महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, अल्पसंख्यक बिभाग के ज़िलाध्यक्ष जुनैद हुसैन, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह, वसीम सिद्दीकी, डॉ मुदित प्रताप सिंह, विजय मौर्य, योगेश जौहरी, पंकज उपाध्याय, अंकित शर्मा, रामानंद नितेश पंडित, कोहली, आशुतोष शर्मा, महेश पंडित, राजेश कुमार ने आचार्य प्रमोद कृष्णम का फूलमाला और शॉल पहनाकर जोरदार स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव