कांग्रेस ने शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र किया जारी, 40 प्रतिशत टिकटों पर महिलाओं की होगी भागीदारी

बरेली। शहर के श्यामगंज स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सोमवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वाहन कर शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी किया गया। कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन के साथ यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केबी त्रिपाठी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी आदि कांग्रेसी नेताओं ने शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र जारी करते हुए कार्यकताओं को संबोधित किया। पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि महिलाओं को अपने भविष्य को बेहतर बनाने की शक्ति को प्रियंका गांधी बेहतर समझती हैं उन्होंने कहा महिलाएं करुणा, साहस, एवं आशा की प्रतीक है। राजनीति में महिलाओं की समुचित भागीदारी होनी चाहिए। इसी लक्ष्य को लेकर प्रियंका गांधी चल रही हैं और टिकटों पर 40 प्रतिशत की भागीदारी दे रही हैं। इसके बाद सत्ता आने पर सत्ता में भी 40 प्रतिशत की भागीदारी दी जाएगी। प्रियंका गांधी को लेकर इसीलिए वोटरों में उत्साह है। प्रवक्ता केबी त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने इंदिरा गांधी के रुप में भारत को पहली महिला प्रधानमंत्री दी। कांग्रेस ने ही यूपी को सुचेता कृपलानी के रूप मे पहली महिला मुख्यमंत्री भी दी। इतना ही नही पंचायती राज लाकर कांग्रेस ने देश भर में लाखों महिलाओं को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को शासित करने का अधिकार दिया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए प्रतिज्ञा ली है। इन प्रतिज्ञाएं को संगठन जन-जन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा की सोनिया गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी में उस समय तमाम विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। आज उसी लाइन पर प्रियंका गांधी भी चल रही है। कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष नाहिद सुल्ताना, ताराचंद चौधरी, नीतू शर्मा , नीतू गौरव, पंडित राज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *