बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के भिटौरा रेलवे स्टेशन के पास पावर हाउस के सामने अप लाइन पर अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी को शव की तलाशी लेने पर एक आधार कार्ड मिला। जिस पर प्रथिलाल पुत्र सुखलाल निवासी धौरसतुईया उम्र 30 वर्ष लिखा था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को करीब एक बजे भिटौरा रेलवे स्टेशन के समीप पावर हाउस के सामने अप लाइन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन से कट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। रेलवे इंचार्ज की सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम को शव के पास से तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड पर युवक का नाम प्रथिलाल पुत्र सुखलाल निवासी धौरसतुईया लिखा था। युवक नीले कलर की शर्ट और कत्थई कलर की पेंट हवाई चप्पल पहने हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। आधार कार्ड के अनुसार शव के परिजनों को सूचना थाने के माध्यम से पता लगाया जा रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक नशे का आदी था।।
बरेली से कपिल यादव
