कलेक्ट्रेट मे खुला इमरजेंसी कंट्रोल रूम, 24 घंटे रहेगा सक्रिय

बरेली। पाकिस्तान से तनाव के मद्देनजर हवाई हमलों से बचाव करने के लिए बरेली पहले से तैयार है। दो दिन पहले बरेली वासियों को ब्लैक आउट कराकर हवाई हमलों से बचाव को लेकर जागरूक किया गया। वही सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी आपरेशन सेंटर कक्ष संख्या-11 में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है, जो अग्रिम आदेशों तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 0581-2422202, 0581-2428188 जारी किया गया है। कंट्रोल रूम में शिवेश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी व न्याय सहायक-प्रथम, कलेक्ट्रेट, सुबह 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, मुन्ना लाल प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं सिराज अहमद प्रशासनिक अधिकारी, अनुभाग प्रभारी राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम होंगे। हाजी शफी अहमद, सहायक अध्यापक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व पवन कुमार लिपिक कार्यालय नगर शिक्षा अधिकारी सुबह 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक, मनोज कुमार, सहायक अध्यापक, कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी व उमंग कुमार सक्सेना कार्यालय नगर शिक्षा अधिकारी अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक तैनात रहेंगे। मनोज कुमार कार्यालय क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी व अब्दुल सलाम वरिष्ठ लिपिक कार्यालय क्षेत्रीय सेवायोजन रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक तैनात रहेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *