कलाकार और साउंड बाले बोले 11 बजे से लागू हो नाइट कर्फ्यू

बरेली। 22 अप्रैल से शुरू हो रही सहालग से पहले रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाए जाने से कलाकार और साउंड, डीजे, ईवेंट वालो के साथ साथ उनसे जुड़े अन्य लोग परेशान है।रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक लगाए गए कर्फ्यू से उनका व्यापार पूरी तरह से इस बार भी चौपट हो जाएगा। ऐसे में कोरोना संक्रमण से बचाव व व्यापार को कैसे बचाए विषय को लेकर कलाकार वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष अमरीश कठेरिया एडवोकेट एवं बरेली साउंड एसोसिएशन के अध्यक्ष विनायक राजन के नेतृत्व मे रात्रि कालीन कर्फ्यू का समय रात 11 बजे से किए जाने की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कोविड काल में सबसे अधिक नुकसान कलाकार और साउंड, डीजे, ईवेंट वालो के साथ साथ उनसे जुड़े अन्य लोगों को हुआ है। अधिकांश व्यापार 100 प्रतिशत शादी समारोह पर और कुछ आंशिक रूप से निर्भर है। ऐसे में रात्रि कालीन कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह आठ बजे तक करने की मांग की गई। ज्ञापन देने मे सचिव अंकुर सक्सेना, डॉ जितेंद्र मिश्रा, अश्वनी श्रीवास्तव, प्रिया पुजारिन, आकाश डीजे, सचिन, पवन यादव, विक्रांत बिशाल, प्रदीप पटेल, रोहित, बसंत, प्रवीण, अमन, नितिन, सनी गुप्ता, पिंटू, महावीर, सूरज शैकी, अन्नू अप्पे, कमल पंत, अजय, सुमित साहू, विक्की, राज फ्लावर डेकोरेटर आदि लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *