बरेली। बरेली क्लब मैदान पर मंगलवार से तीन दिवसीय उत्तरायणी मेला का शुभारंभ होगा। बरेली क्लब मैदान में रविवार को प्रेसवार्ता में उत्तरायणी जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 30वां उत्तरायणी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन रंगयात्रा को महापौर डॉ. उमेश गौतम कोतवाली से हरी झंडी दिखाकर रवाना उत्तरायला करेंगे। पहले दिन मेले का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विरेंद्रानंद महाराज करेंगे। दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और पिथौरागढ़ के विधायक विशन सिंह चुफाल मुख्य अतिथि होगे। वहीं तीसरे दिन पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और नैनीताल के सांसद अजय भट्ट मुख्य अतिथि होंगे। मेले परिसर में 150 स्टॉल के माध्यम से पर्वतीय खाद्य पदार्थों, गरम ऊनी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।।
बरेली से कपिल यादव
