कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाई दोहरी भूमिका आपातकाल में रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

राजस्थान/बाड़मेर – जहाँ आज के समय में लोग जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं, वहीं चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल के पीसीओ जसाराम पंवार व ऑफिस पर्सनल अस्सिटेंट गणपत कोडेचा ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन गई।

राजकीय अस्पताल बाड़मेर में भर्ती मरीज कांता पत्नी गेमराराम निवासी बावड़ीकला(चौहटन) को अकस्मात रक्त की आवश्यकता पड़ी। परिजनों द्वारा ग्रुप चेक करवाने के बावजूद रक्त उपलब्ध नहीं हो पाया। मरीज के रिश्तेदारों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए भेजी गई सूचना पर मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए विधायक चौहटन के पीसीओ जसाराम पंवार व ऑफिस पर्सनल अस्सिटेंट गणपत कोडेचा ने ड्यूटी के दौरान ही आगे बढ़कर रक्तदान कर दोहरी भूमिका निभाई—एक ओर सरकारी कर्तव्य, दूसरी ओर मानव धर्म। दोनों रक्तदाताओं का चौथी बार रक्तदान है। रक्तदान के बाद दोनों ने कहा कि“रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं। स्वस्थ व्यक्ति के लिए यह सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन जरूरतमंद के लिए यही जीवनदान है।”उन्होंने आमजन से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। इस अवसर पर ब्लड बैंक के सीनियर लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश जांगिड़ ने बताया कि स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह बाद एक बार रक्तदान कर सकता है, जिससे न किसी की जान बचाई जा सकती है और रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

रक्तदान की इस प्रेरणादायक पहल पर लैब टेक्नीशियन रुपाराम कड़वासरा, महेश, मरीज के परिजनों एवं अस्पताल स्टाफ ने जसाराम पंवार व गणपत कोडेचा का हृदय से आभार व्यक्त किया।

– राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *