कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की गई जान

बरेली। तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। हादसे मे महिला की मौत हो गई। वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना कैंट क्षेत्र के नकटिया निवासी राजवीर सिंह की बेटी मीना (32) गुरुवार सुबह स्कूटी से शहर की तरफ आ रही थी। इसाइयों की पुलिया के पास कंटेनर ने उनकी स्कूटी मे टक्कर मार दी। हादसे मे मीना गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सेटेलाइट चौराहा चौकी प्रभारी विनय बहादुर ने बताया कि आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। पिता राजवीर ने बताया कि मीना का पति से विवाद चल रहा है। पिछले करीब 12 साल से मीना पति से अलग रह रही थी। वर्तमान मे वह कैंट थाना क्षेत्र मे नकटिया पावर हाउस के पास किराए के मकान मे अकेली रहती थी। उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई की थी और इन दिनों नौकरी की तलाश मे थी। गुरुवार को यह हादसे का शिकार हो गई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *