ओवरटेक करने पर शिक्षक नेता पर फायर, पहुंचे विधायक

नवाबगंज, बरेली। सड़क पर ओवरटेक करने के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष टी.आर. गंगवार की कार रोककर उनके चालक के साथ मारपीट की और विरोध करने पर उन पर तमंचे से फायर कर दिया। घटना उस समय हुई जब जिलाध्यक्ष अपने चालक शेर सिंह के साथ अंत्येष्टि मे शामिल होने श्मशान भूमि जा रहे थे। रास्ते मे उनकी कार आगे चल रही एक कार को ओवरटेक करने पर दूसरी कार सवार भड़क उठे और बरखन मोड़ पर जिलाध्यक्ष की कार के आगे वाहन खड़ा कर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कार से उतरते ही हमलावरों ने चालक को पीटना शुरू कर दिया और लोहे की रॉड से कार मे जमकर तोड़फोड़ की। जब जिलाध्यक्ष ने बीच-बचाव किया तो एक आरोपी ने तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने हमलावरों मे से दो की पहचान कर ली है। सूचना पर नबाबगंज से विधायक डॉ एमपी आर्य पहुंचकर जानकारी ली। घटना के संबंध में जिलाध्यक्ष की ओर से थाना नवाबगंज में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *