एमबीबीएस छात्रों के आमरण अनशन के छठे दिन पहुंचे एसडीएम, चार घंटे चली वार्ता बेनतीजा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा स्थित राजश्री मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्र का आमरण अनशन चल रहा है। सोमवार को आमरण अनशन के छठे दिन भी मेडिकल कॉलेज मे 2017 बैच के छात्र-छात्राएं अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये है। अनशन के छठे दिन मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी वेद प्रकाश मिश्रा ने छात्रों का हाल लेते हुए समस्याओं से बारे मे जानकारी ली। इसके बाद एसडीएम ने मैनेजमेंट प्रबंधन और छात्रों के बीच वार्ता करायी। चार घंटे चली वार्ता विफल रही। उन्होने अनशन समाप्त करने के लिए अनशनकारियों से कहा तो अनशकारी भी समस्याओं के निराकरण हेतु लिखित रूप से देने की बात करने लगे।।इसके बाद उपजिलाधिकारी अपने कार्यालय लौट गये। अनशन कारियों का कहना था कि जब तक सक्षम अधिकारी द्धारा लिखित रूप से समस्याओं के निस्तारण के बारे में नही दिया जाता वे अनशन पर डटे रहेगे। इस बीच अनशन पर बैठे एक छात्र बेहोश हो गया। उसके बाद होश आने पर स्वास्थ्य परीक्षण को भेजा। 2017 बैच के छात्रों ने बताया कि हम लोग 150 एमबीबीएस के छात्र है। जिसमें मैनेजमेंट हमसे अधिक पैसा वसूल की मांग कर रहा है। छात्रों ने बताया हमारा साढ़े 4 साल का एमबीबीएस पूर्ण हो गया है। आरोप है छात्रों का इंटर्नशिप नही कराया जा रहा है। इसके साथ ही विरोध प्रदर्शन को भी तहस-नहस करने की कोशिश व टॉर्चर किया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *