एमएलसी चुनाव मे बीजेपी के जयपाल व्यस्त ने लगाई जीत की हैट्रिक, सपा प्रत्याशी को हराया

बरेली। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने जीत की हैट्रिक बड़े अंतर से लगाई है। उन्होने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव को 51 हजार 257 वोटों से हराया। यहां सपा प्रत्याशी शिवप्रताप जमानत भी नही बचा पाये। भाजपा वर्ष 1986 से लगातार इस सीट पर जीत रही है। स्नातक एमएलसी सीट पर गुरुवार की सुबह से शुरू हुई मतगणना शुक्रवार भोर तक चली। निर्वाचन अधिकारी व कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने शुक्रवार की सुबह जयपाल सिंह व्यस्त को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर भाजपा की यह आठवीं जीत है। सपा प्रत्याशी शिवप्रताप सिंह यादव 14922 मत पाकर अपनी जमानत भी नही बचा पाए। चुनाव मैदान में कुल दस प्रत्याशी मैदान मे थे जिसमें सपा प्रत्याशी समेत नौ की जमानत जब्त हो गई। भाजपा प्रत्याशी ने कुल 66179 मत हासिल किए जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवप्रताप सिंह यादव ने 14922 मत पाए। सात चक्र मे 92771 मतों की गिनती हुई। इस सीट पर वर्ष 1986 में हुए चुनाव में भाजपा के डॉ. नैपाल सिंह ने पहली जीत हासिल की थी। वह लगातार वर्ष 2010 तक पांच बार इस सीट से चुनाव जीते। शुक्रवार की सुबह कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक चुनाव की काउंटिंग मे 4 बजे 7 राउंड के बाद भाजपा के जयपाल सिंह व्यस्त को 66,179 और सपा के शिव प्रताप यादव को 14,922 वोट मिले है। भाजपा 51,257 वोटों से जीती। कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने बताया कि जयपाल सिंह व्यस्त को कुल 66179 मत मिले, दूसरे नंबर के उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह को 14922 मत प्राप्त हुए। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव मे उनके सांसद चुने जाने के बाद पार्टी ने उसी साल हुए उपचुनाव में डॉ. जयपाल सिंह को मैदान में उतारा। तब से वह दो बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं। वे अब तीसरी बार जीते है। बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन सीट पर 92771 वोट पड़े थे। स्नातक एमएलसी चुनाव में सिर्फ स्नातक योग्यता वाले वोटर भाग लेते हैं। उनसे उम्मीद कम होती है कि वह गलत वोट करेंगे लेकिन 6216 वोटर ने गलत मतदान किया जिससे उनके वोट रद्द हो गए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *