एबीवीपी के प्रदेश मंत्री का माला पहना व आतिशबाजी जलाकर किया स्वागत

बरेली। एबीवीपी ब्रज प्रांत का 66वां प्रांत अधिवेशन बदायूं मे संपन्न हुआ। इसमे बरेली महानगर मंत्री आनंद कठेरिया को ब्रज प्रांत का प्रांत मंत्री घोषित किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार के पहली बार शहर आगमन पर एक रोड शो के माध्यम से कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। एबीवीपी कार्यालय में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचारक मयंक साधु, एबीवीपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. विनोद पागरानी आदि ने माला पहना, आतिशबाजी जलाकर स्वागत किया। विश्वविद्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर स्वागत किया। घर पहुंचने पर परिजनों ने तिलक व आरती कर स्वागत किया। यात्रा का समापन आवास पर हुआ। इस दौरान एबीवीपी की अवनी यादव, श्रेयांस बाजपेयी, महानगर सह मंत्री रवि प्रताप सिंह, कुनाल मिश्रा, विपिन शर्मा, लकी शर्मा, दीपिका कश्यप आदि रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *