भमोरा, बरेली। एसबीआई के एटीएम पर रिटायर्ड नलकूप चालक का कार्ड बदल कर अजनबी ने दो लाख एक हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। मैसेज आने पर नलकूप चालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने बैंक के अलावा पुलिस को सूचना दी। मिली जानकारी के अनुसार सहासा बिशारतगंज के सरवेश सिंह जल निगम मे नलकूप चालक के पद पर तैनात थे। रिटायर्ड होने पर मिली धनराशि उन्होंने अपने एसबीआई खाते देवचरा मे जमा कर दी थी। 28 अप्रैल को जरूरत के लिए देवचरा में एटीएम से 5500 रुपये निकाले और रुपये की गिनती करते समय अपना एटीएम कार्ड साइड मे रख लिया था। उसी समय एटीएम कक्ष में आये एक अजनबी ने उसका एटीएम बदल दिया। वह एटीएम अपना समझ कर घर चला गया। उसके बाद उसके खाते से बारी बारी दो लाख एक हजार पांच सौ रुपये साफ हो जाने का फोन पर मैसेज आया। सरवेश सिंह ने कहा कि वह अगले दिन बैंक जाकर मैनेजर को जानकारी दी। मैनेजर ने बताया कि एटीएम बदलने वाले ने कई स्थानों से नकद रुपये निकाले खरीददारी भी की है। बैंक मे सूचना देने के बाद भमोरा पुलिस को मामले में लिखित शिकायत की है। पुलिस ने बैंक का सीसीटीवी खंगालकर रुपये निकालने वाले का पता लगाने का आश्वासन दिया।।
बरेली से कपिल यादव
