एग्जिट पोल ने मोदी 3.0 पर लगाई मुहर:किसी भी सर्वे में 350 सीट से कम नहीं, लेकिन 400 भी नहीं

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान संपन्‍न हो चुका है। इसके बाद बाद चुनाव के एग्जिट पोल जनता के सामने आने शुरू हो गए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक 2024 में फिर एक बाद मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए भारी बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है।
आपको बता दें कि देश में चुनाव के घोषणा के बाद आचार संहिता लग जाती है। ऐसे में बीच चुनाव में एग्जिट पोल या सर्वे करना कानूनी रूप से गलत होता है। नियम यह कहता है कि आखिरी चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल दिखाने शुरू कर सकते हैं।

ओडिशा में भाजपा को भारी बढ़त

 ओडिशा में भाजपा को पिछली बार से भारी बढ़त मिलती दिख रही है। भाजपा को यहां 15 से 17 सीट मिल सकती है। बीजेडी को 4-6 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

छत्तीसगढ़ में एनडीए कर रही है क्लीन स्वीप, 10-11 सीटें जीत सकती है

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 56 फीसदी वोट भाजपा को मिल रहा है। वह 10-11 सीटें जीत रहे हैं। कांग्रेस को 0-1 सीटें मिल सकती हैं।

एनडीए को झारखंड में बढ़त, जीत सकती है 8-10 सीटें

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक एनडीए को झारखंड में 8-10 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 2-3 सीटें मिल सकती हैं।

झारखंड में एनडीए को मिलेगा 50 फीसदी वोट शेयर, इंडिया गठबंधन ने बनाई बढ़त

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक झारखंड में एनडीए गठबंधन को 50 फीसदी वोट शेयर मिलेगा। इंडिया गठबंधन को 41 फीसदी वोट शेयर मिलेगा। 

बिहार में इंडी गठबंधन को मिल सकती हैं 7-10 सीटें, तेजस्वी की मेहनत ला रही रंग

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक इंडिया गठबंधन को बिहार में 7-10 सीटें मिल सकती हैं। आरजेडी को तेजस्वी यादव की मेहनत का फायदा मिल रहा है। वह 6-7 सीटें जीत सकते हैं।

बिहार में विपक्ष की हालत खराब

बिहार में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 29-23 सीट मिल सकती है। वहीं इंडी गठबंधन को 7-10 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

बिहार में इंडी गठबंधन को मिल सकती हैं 7-10 सीटें, तेजस्वी की मेहनत ला रही रंग

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक इंडिया गठबंधन को बिहार में 7-10 सीटें मिल सकती हैं। आरजेडी को तेजस्वी यादव की मेहनत का फायदा मिल रहा है। वह 6-7 सीटें जीत सकते हैं।

बिहार में एनडीए को मिल सकती हैं 29-33 सीटें, नीतीश कुमार बने कमजोर कड़ी

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक बिहार में एनडीए को 29-33 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को 10-11 सीटों का नुकसान हो रहा है। नीतीश कुमार एनडीए की कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं।

NDTV India का एग्जिट पोल

 NDTV India के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 365 सीट मिलती दिख रही है। इंडी गठबंधन को 142 सीट मिल सकती है।

बिहार में एनडीए को मिल सकते हैं 48 फीसदी वोट

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के बिहार में एनडीए को 48 फीसदी वोट मिल सकते हैं। एनडीए को 2019 के मुकाबले वोट फीसदी में नुकसान हुआ है।

PMARQ का एग्जिट पोल

 PMARQ के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 359 सीट के साथ एक बार भी सरकार बना रहा है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इंडी गठबंधन 154 सीट पाता दिख रहा है।

Matrize का एग्जिट पोल

 Matrize के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 353-368 सीट मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन 118-133 सीट पर सिमट सकता है।

जन की बात का एग्जिट पोल

जन की बात के अनुसार, लोकसभा चुनाव में एनडीए को 377 सीट मिल सकती है। वहीं इंडी गठबंधन 151 सीट पर सिमट जाएगा। अन्य के खाते में 15 सीट जाती दिख रही है।

दक्षिण भारत में एनडीए को 57 तक सीट मिल सकती है

दक्षिण भारत को भाजपा की कमजोर कड़ी माना जा रहा था, लेकिन एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां के राज्यों में एनडीए को 57 तक सीट मिल सकती है। 

केरल में इंडी गठबंधन को मिल सकती हैं 13-14 सीटें

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक केरल में इंडी गठबंधन को 13-14 सीटें मिल सकती हैं। 

एनडीए को केरल में मिल सकती हैं 2-3 सीटें, खुल जाएगा खाता

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक केरल में एनडीए को 2-3 सीटें मिल सकती हैं। केरल में भाजपा का खाता खुल जाएगा।

जी न्यूज ने एनडीए को दिया भारी बहुमत, इंडी गठबंधन का हुआ सफाया

जी न्यूज ने एनडीए को 353-367 सीटें दी हैं। इंडी गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं। 

तमिलनाडु में भाजपा को 7 सीट तक संभव

 तमिलनाडु में भाजपा को 7 सीट तक मिलने का अनुमान है। 

एनडीए को 359 सीट का अनुमान

 Republic TV- PMARQ-Matrize के सर्वे में एनडीए को 359 सीट का अनुमान लगाया गया है। इंडी गठबंधन को 154 सीट मिल सकती है।

हासन से प्रज्वल रेवन्ना को मिल रही कड़ी टक्कर, यौन शोषण के लगे हैं आरोप

Exit Poll 2024 Results: आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार एनडीए के उम्मीदवार प्रज्वल रवन्ना को हासन में कड़ी टक्कर मिल रही है। उन पर यौन शोषण के आरोप लगे हैं।

शशि थरूर हार सकते हैं

 तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शशि थरूर को हार का सामना करना पड़ सकता है। 

वायनाड में राहुल गांधी की बड़ी जीत

 केरल में पहली बार भाजपा का खाता खुल रहा है लेकिन कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी वायनाड से जीत रहे हैं। 

कर्नाटक में भाजपा को बढ़त, मिल सकती हैं 23 से 25 सीटें

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 23-25 सीटें मिल सकती हैं। इंडी गठबंधन को 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं।

तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को भारी बढ़त

 तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को 33 से 37 सीट मिलने का अनुमान है। एनडीए के खाते में 2 से 4 सीट जा सकती है।

कर्नाटक में NDA को मिल रहे 55 फीसदी सीटें, इंडी गठबंधन पिछड़ा

Exit Poll 2024 Results: आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के अनुसार कर्नाटक में एनडीए को 55 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इंडी गठबंधन को 41 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं।

कर्नाटक में भाजपा को 22 सीट का अनुमान

 कर्नाटक में भाजपा को कुल 28 में से 22 सीट मिल सकती है। यहां कांग्रेस 6 से 8 सीट पर सिमट सकती है।

तेलंगाना में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

 तेलंगाना में कांग्रेस को 6-8 सीट मिल सकती है। यहां कुल 17 सीट है। इस तरह भाजपा यहां सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है। 

हैदराबाद में भाजपा की हार का अनुमान

 हैदराबाद लोकसभा सीट पर भाजपा की माधवी लता को असदुद्दीन ओवैसी का सामने हार का सामना करना पड़ सकता है। यह एग्जिट पोल का अनुमान है। 

तमिलनाडू में भाजपा को मिल सकती हैं 2 से 4 सीटें, अन्नामलाई की दिख रही मेहनत

Exit Poll 2024 Results: आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बताया कि भाजपा को तमिलनाडू में 2 से 4 लोकसभा सीटें मिल सकती हैं। तमिलनाडू की कोयंबटूर सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अन्नामलाई मजबूत स्थिति में हैं।

तेलंगाना में भाजपा की सीटें डबल

 तेलंगाना की 17 सीट में भाजपा 8 सीट तक जीत सकती है। पिछली पार 4 सीट जीती थी। 

आंध्र में कांग्रेस का खाता नहीं खुला

 आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीट में से कांग्रेस को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

भाजपा को तमिलनाडू में मिलेंगे 22 फीसदी वोट, इंडी गठबंधन को 46 फीसदी

आज तक के इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बताया है कि तमिलनाडू में भाजपा को 22 फीसदी वोट मिलेंगे। इंडी गठबंधन को 46 फीसदी वोट मिलेंगे।  

आंध्र प्रदेश में एनडीए को भारी बहुमत

 आंध्र प्रदेश में टीडीपी को भारी बढ़त। जीत सकती है 13 से 15 सीट। 

आंध्र प्रदेश में एनडीए

 आंध्र प्रदेश में एनडीए के 19 से 23 सीट मिलती दिख रही है। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *