एक हत्या की जांच मे दो हत्याओं का राजफाश, दो हत्यारोपी गिरफ्तार

बरेली। किशोरी के कत्ल की गुत्थी सुलझाने मे जुटी क्योलड़िया पुलिस ने जब संदेह के आधार पर दो आरोपियों को पकड़ा तो दो हत्याओं का राजफाश हो गया। दूसरी हत्या करीब नौ साल पहले एक महिला की हुई थी और उसकी लाश तक बरामद नही हो सकी है। इस सनसनीखेज खुलासे से पुलिस दूसरा शव बरामद करने के प्रयास मे जुट गई है। बीते साल जनवरी मे क्योलड़िया के सतवन पट्टी के खाने वाले परिवार की 16 साल की किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने आठ जनवरी को थाने मे मुकदमा दर्ज कराया था। करीब आठ माह बाद बीते सितंबर मे सतवन पट्टी के जंगल मे सिर की चोटी, कपड़े और हड्डियां बरामद हुई। डीएनए जांच मे पता चला था कि वह लापता किशोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मानकर पड़ताल शुरू की। किशोरी के मोबाइल नंबर की सीडीआर और लोकेशन के आधार पर गांव के ही सलीम हुसैन पर संदेह बढ़ा। पुलिस की जांच मे सामने आया कि सलीम पर लूट, डकैती के मामले दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, कई बार पूछताछ के बाद भी सलीम से कुछ जानकारी नही मिली तो उसके पालीग्राफ टेस्ट की तैयारी शुरू हुई। पुलिस उसे पांच फरवरी को पालीग्राफ टेस्ट के लिए दिल्ली ले जाने वाली थी। इसके पहले ही वह घर से भाग निकला। संदेह बढ़ने पर पुलिस ने भौआ बाजार के पास सलीम और उसके साथी अमित उर्फ असिम उर्फ डॉ. बंगाली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि असिम ने सलीम के साथ मिलकर अपनी पत्नी को 2017 मे हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। असिम उर्फ डॉ. बंगाली की पत्नी की लाश की तलाश की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *