बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। एक वर्ष पहले कस्बे से गायब हुई किशोरी को उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बरामद किया है। किशोरी को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। आपको बता दें कि थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के एक गांव में एक साल पहले किशोरी अपनी नानी के यहां आई थी। अब्दुल्लापुर गांव निवासी विनोद किशोरी बहला-फुसलाकर ले गया था। पिता की तहरीर के आधार पर लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। तब से लड़का-लड़की दोनों फरार थे। एक साल बीत जाने के बाद मुखबिर की सूचना पर बड़े बाईपास पर पीलीभीत के अंडरपास से किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया और उसे मेडिकल के लिए भेज दिया।।
बरेली से कपिल यादव