बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव बकैनिया चंपतपुर निवासी अनुज कुमार सिंह पुत्र कृष्णपाल से 24 नवंबर को दोस्त बीईओ बिलारी जिला मुरादाबाद भुवन प्रकाश भात पहनाने को लेकर बोलेरो गाड़ी मांग कर ले गया था। जिसके अगले दिन 25 नवंबर को बोलेरो गाड़ी यूपी 25 सी एक्स 9648 जो 25 नवंबर 2020 को थाना मझोला क्षेत्र के बुद्दी विहार से चोरी होने की सूचना उनके दोस्त भुवन प्रकाश ने दी। मुकदमा दर्ज करने से पहले और बाद में भी गाड़ी को तलाश करता रहा लेकिन गाड़ी नहीं मिली लेकिन पीड़ित ने वहां के आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने गाड़ी होने की बात कही थी। जिसके बाद विवेचना अधिकारी को बताया कि भुवन प्रकाश पुत्र अज्ञात निवासी 3/111 बुद्दी बिहार व तीन अन्य ने मिलकर गाड़ी चोरी की है। जिसका प्रार्थना पत्र देकर भुवन प्रकाश व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा थाना मझोला जिला मुरादाबाद में दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस ने अब तक न गाड़ी और न ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। इस संबंध में 5 दिसंबर को क्षेत्राधिकारी मझोला 15 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक जिला मुरादाबाद के सामने पेश होकर शिकायत की लेकिन फिर भी अभी तक बोलेरो गाड़ी बरामद नहीं की गई। 22 दिसंबर को एडीजी बरेली से मिलकर शिकायत की लेकिन एक माह से अधिक दिन बाद पुलिस ने आरोपियों व गाड़ी को बरामद नहीं कर सकी। हालांकि मामले को लेकर पुलिस की जांच अब भी जारी है।।
बरेली से कपिल यादव
