बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, शाही, मीरगंज। शुक्रवार को ब्लॉक परिसर फतेहगंज पश्चिमी, शाही व मीरगंज में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का भी आयोजन किया गया और उसे सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया। ब्लॉक पर सुशासन दिवस के रूप मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन मनाया गया। ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी में मुख्य अतिथि के रूप मे शहर विधायक अरुण कुमार ने किसानों को सरकार द्वारा प्रदत्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक शाही में मुख्य अतिथि के रुप में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य पूरन लाल लोधी ने मौजूदा कृषि बिल भी किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए लाए गए हैं। किसान अपनी फसल को मन माफिक दामों में कहीं भी बेंच सकते हैं। ब्लॉक मीरगंज में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक डॉ डीसी वर्मा ने मोदी सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। उसके बाद समारोह में किसान से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया एवं एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को देखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सभी किसानों से कहा के 9000 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में एक क्लिक कंप्यूटर पर क्लिक करते ही खाते में पैसे पहुंच गए। गोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में किसानो ने भाग लिया। इस दौरान विधायक डॉ अरुण कुमार, चैयरमैन केपी मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय चौहान, राजीव गुप्ता, प्रधान बेदपाल चौहान, रमन जायसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, चक्रवीर सिंह चौहान, सुनील शर्मा, संदीप गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। वही शाही में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, सभी मंडल अध्यक्ष सहित क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
