आंवला, बरेली। दिल्ली मुख्यालय से निदेशक तकनीकि एके शर्मा इफको आंवला कारखाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अफसरों के साथ बैठक कर समीक्षा की। वह मंगलवार को नैनो तरल संयंत्र समेत अन्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान की निगरानी में संयंत्र संचालन, उर्वरक उत्पादन एवं प्रचालन समेत कई बिंदुओं पर समीक्षा की। अफसरों से कहा कि इफको गुणवत्तापरक उर्वरक किसानों तक समय से पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस समय किसानों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए इफको संयंत्र के इंजीनियर दिन रात मेहनत कर रहे हैं। देश की सृमद्धि का रास्ता किसानों की पगडंडियों से होकर गुजरता है। लहलहाती फसलें और उन्नतशील खेती में इफको उवर्रक की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नैनो के तरल यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक और नैनो कॉपर को फसलों के लिए बहुत उपयोगी बताया। इससे पहले वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजीत प्रधान ने तकनीकी निदेशक का स्वागत किया। वह पांच दिवसीय दौरे पर आए हैं। इस दौरान इंप्लाइज यूनियन एवं अधिकारी संघ के साथ मीटिंग, जल उपचार प्रणाली दूषित पानी को शुद्ध करने और औद्योगिक उपयोग के लिए लगाए गए आरओ प्लांट का निरीक्षण, परंपरागत उद्यान में पौधरोपण करेंगे। अतिथि गृह पर महाप्रबंधक प्रदीप शर्मा, आरके शर्मा, हीरालाल, यूनियन अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महामंत्री गजेंद्र, अधिकारी संघ अध्यक्ष शिशिर यादव, महामंत्री अनिल दुबे मौजूद रहे। वरिष्ठ अतिथि संतोष शुक्ल ने भी उनसे भेंट की।।
बरेली से कपिल यादव
