उदयपुर घटना के पीछे भाजपा व आरएसएस की साजिश का हिस्सा तो नही‍- तौकीर रजा

बरेली। मौलाना तौकीर रजा ने भी कन्हैयालाल हत्या मामले मे बड़ा बयान दिया है। तौकीर रजा ने उदयपुर की घटना के पीछे भाजपा और आरएसएस की मिली-जुली साजिश बताया है। आगे कहा कि वक्त रहते नूपुर को गिरफ्तार कर लिया जाता तो इन हत्याओं को रोका जा सकता था। मौलाना ने कहा के उदयपुर के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इसके अलावा इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शनिवार को अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए नुपुर शर्मा मामले मे सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी का मौका है। इस कदम से लोकतंत्र मे यकीन रखने वालो का भरोसा और मजबूत हुआ है। मौलाना ने कहा कि नुपुर शर्मा पर सरकार की मौन धारण कर अप्रतक्ष हिमायत से देश का हालात बिगड़े है। उदयपुर में दर्जी की हत्या हो या रांची में बेकसूर नाबालिग बच्चो की मौत इस सब की जिम्मेदार नुपुर शर्मा की टिप्पणी और सरकार की खामोशी है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की घटना मे मारे गए कन्हैया के परिवार से मिलूंगा। आरिफ मोहम्मद खान भारत का एक मदरसा बताएं जहां आतंकवाद की शिक्षा दी जाती है। कही वह पाकिस्तान के मदरसों की बात तो नही कर रहे है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *