बरेली। राजस्थान के उदयपुर मे नुपूर शर्मा के समर्थन में मोबाइल स्टेट्स लगाने पर टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद अब यूपी मे भी प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। बरेली जिले मे हाईअलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। माहौल खराब करने वाले पोस्ट की पुलिस को शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। आपको बता दे कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए बयान के विरोध मे देश मे कई शहरों मे जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन हुए थे। प्रदेश के कानपुर, प्रयागराज मे हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसके अलावा बरेली समेत प्रदेश के अन्य जिलो में जुमे की नमाज के बाद विरोध-प्रदर्शन हुए थे। जिसके बाद से ही अलर्ट जारी है। इसको लेकर जिले मे सोशल मीडिया पर कई विवादित पोस्ट हुई थी। जिसको लेकर जिले मे कई मुकदमे दर्ज करने के बाद पुलिस ने खुराफातियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब उदयपुर की घटना के बाद एक बार फिर से सोशल मीडिया पर खुराफाती अलर्ट हो गए है। सोशल मीडिया विवादित पोस्ट कर महौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ऐसी ही एक शिकायत बरेली पुलिस के ट्वीटर हैंडल पर युवक ने टैग की है। मामले को पुलिस ने संज्ञान मे लेकर जांच शुरु कर दी है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि जिले में हाई अलर्ट घोषित है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। जो भी माहौल खराब करने की कोशिश करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। विवादित पोस्ट करने के मामले में जांच कराई जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव
