उत्तराखंड:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महिला विग ने शक्ति एप से जुडने का किया आह्वान

देहरादून- उत्तराखंड जनपद देहरादून में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश भर में महिलाओं को बडी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए ‘‘शक्ति’’ ऐप कार्यक्रम अभियान के तहत आज महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश रमन के नेतृत्व में महानगर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा देहरादून महानगर के वार्ड नं0 19 मच्छी बाजार, लूनिया मोहल्ला, गोपीनाथ मन्दिर आदि अनेक स्थानों पर बैठकों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस ऐप के माध्यम से दूर दराज के गांव, से लेकर बूथ, शहर व ब्लाक स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने का प्रयास कर रही है तथा महिला कार्यकर्ता राष्ट्रीय नेतृत्व से सीधा संवाद कर सकें इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शक्ति ऐप लाॅच किया है जिसके माध्यम से पूरा कांग्रेस परिवार एक सूत्र में जुडेगा और एक दूसरे को शक्ति प्रदान करेगा।
महानगर प्रवक्ता पुष्पा पंवार ने कहा कि आज सूचना क्रांति का समय है इस युग में प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह गांव का हो या शहर का हो सूचना एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रहा है। उन्होने कहा कि भारत को आर्थिक महाशक्ति व सूचना क्रान्ति में अग्रणी देश बनाने की बुनियाद स्व0 राजीव गांधी जी ने रखी थी। स्व0 राजीव गांधी जी ने आई.टी. के जिस पौधे को रोपकर भारत को आई.टी. गुरू बनाने का सपना देखा था आज वह बट वृक्ष के रूप में हमारे सामने है। आज गांव-गांव, घर-घर से सभी लोग चाहे गृहणी महिलायें हों या कामकाजी सभी इससे जुड़े हैं।
इस अवसर पर प्रवक्ता पुष्पा पंवार, बिमला मन्हास, अनुराधा तिवारी, ममता बसनेत, कविता भाटिया, सरला बिरमानी, पूनम, चन्द्रकान्ता, निखत परवीन, हरमीत कौर, कमलेष कुमारी, सरोज बाला, माया गुलाटी, षांति देवी, गार्गी श्रीवास्तव, सरला आदि महिला कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

इंद्रजीत सिंह असवाल
उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *