रूडकी/हरिद्वार- उत्तराखण्ड में निकाय चुनाव का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने तिथियों का ऐलान करते हुए बताया कि 92 निकाय में से सिर्फ 84 में ही चुनाव कराए जाएंगे। तीन निकाय में आरक्षण घोषित न होने की वजह से चुनाव नहीं होगा। जबकि गंगोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ में चुनाव की जगह मनोनयन से चुनाव होता आया है। उधर, दो निकाय के गठन पर विवाद के चलते चुनाव नहीं होगा।
रूडकी में नहीं होंगे चुनाव
रूडकी नगर निगम का मामला विस्तारीकरण के कारण कोर्ट में लंबिम है इसके कारण रूडकी में चुनाव हनीं होगा। जबकि नगर पालिका बाजपुर में भी परिसीमन के कारण चुनाव को टाला गया है। नगर पंचायतों में भतरौजखान, सेलाकुई की गठन से संबंधित विवाद होने के कारण चुनाव को टाला गया है।
18 नवंबर को होंगे चुनाव, 20 को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में चुनाव 18 नवंबर को होंगे। इसके दो दिनों बाद 20 नवंबर को परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि 20 अक्टूबर से 23 तक प्रत्याशियों के नामांकन का दिन रखा गया है। 25 और 26 अक्टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की जांच की जाएगी। 27 को नामाकंन पत्रों की वापसी और 29 अक्टूबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
ये होगी जमानत राशि और चुनाव खर्च की सीमा
नगर निगम मेयर के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को जमानत राशि बारह हजार रुपए तय की गई है। जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी व महिला उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि छह हजार रखी गई है। वहीं चुनाव खर्च की सीमा 16 लाख रुपए रखी गई है।
उपनगर प्रमुख के लिए जमानत राशि सामान्य श्रेणी के लिए पांच हजार और बाकी के लिए ढाई हजार होगी। जबकि चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा दो लाख तय की गई है।
नगर निगम के सभासद के लिए सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि चार हजार जबकि बाकी जाति और महिला उम्मीदवारों के लिए दो हजार रखी गई हैं चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा दो लाख रखी गई है।
नगर पालिका अध्यक्ष
नगर पालिका अध्यक्ष के लिए उम्मीदवारों की जमानत राशि छह हजार सामान्य जाति के लिए और अनूसचित जाति, जनजाति और महिला उम्मीदवारों के लिए तीन हजार रखी गई है। उधर, चुनाव की अधिकतम खर्च राशि चार लाख तय की गई है।
– रूडकी से इरफान अहमद की रिपोर्ट