बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महानगर चुनाव मे व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता एक बार फिर महानगर अध्यक्ष चुना गया। वहीं राजेश जसोरिया को भी फिर से महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राजेंद्र गुप्ता संगठन के प्रांतीय महामंत्री भी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के 81 पदों पर चुनाव हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी राजकुमार अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। राजेन्द्र गुप्ता अध्यक्ष, राजेश जसोरिया महामंत्री और संजीव चांदना को कोषाध्यक्ष चुना गया। दरअसल, राजेंद्र गुप्ता लगातार कई वर्षों से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सेवा करते आ रहे है। पहले युवा इकाई का हिस्सा रहे फिर महानगर और फिर प्रांतीय इकाई में जिम्मेदारियां निभाई। वर्तमान में प्रांतीय महामंत्री भी है। व्यापारियों की कोई भी समस्या हो राजेंद्र गुप्ता कभी भी पीछे नहीं हटते। व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय भी है। कई व्यापारिक आंदोलनों की कमान खुद राजेंद्र गुप्ता ने संभाली। माना जा रहा था कि इस बार उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव सिर्फ औपचारिकता साबित होंगे क्योंकि राजेंद्र गुप्ता की जीत पहले से ही लगभग तय मानी जा रही थी।।
बरेली से कपिल यादव